Posts

Showing posts with the label शिक्षा

मैकाले शिक्षा

मैकाले को यकीनन ‘ब्रिटिश-भारत’ के निर्माताओं में से एक कहा जा सकता है. वह एक इतिहासकार भी था और राजनयिक भी. यह तय है कि उसने भारतीयों को हेय दृष्टि से ही देखा. पर यह भी उतना ही सत्य है कि उसने कुछ ऐसे काम किये जो हमारी आने वाली क़ानूनी और सामाजिक प्रणाली का आधार बने. अब तक हम उसके प्रभाव से उबर नहीं पाए हैं. यह हमारी कमतरी है क्या कुछ और?औद्योगिक क्रांति के बाद पश्चिमी समाज तरक्की करते हुए बाकियों से काफी आगे निकल आये थे. पश्चिम के लोगों को अब पूर्व और अफ्रीका के समाज कमतर लगते थे. उन्हें यहां का साहित्य, दर्शन सब कुछ ही बेढंगा लगता था. मैकाले भी इस भावना से ग्रसित था. उसने एक बार कहा था कि समूचे भारतीय साहित्य की तुलना में यूरोप की किसी अच्छी लाइब्रेरी का सिर्फ एक शेल्फ़ ही काफ़ी है. इस सोच के पीछे जेम्स मिल नाम का एक ब्रिटिश अफसर था जिसने भारत आये बिना यहां का इतिहास लिखा था. जेम्स मिल भारतीयों को इतना कमतर आंकता था कि उसके मुताबिक जो कुछ भी वैज्ञानिक या गणितीय विकास यहां हुआ वह सब पश्चिम के लोगों से चुराया हुआ था. इसी अवधारणा के आधार पर उसने शिक्षा पद्धति को विकसित करने का प्रयास किया....