Posts

Showing posts with the label प्यार

जमीं से आसमां का प्यार.....

यहाँ जमीं से आसमां का प्यार देखा। रात भर जो रोया..वह इजहार देखा। आँसू जो बरसे फ़लक की आँखों से, उसे समेटते ज़मीं को बार-बार देखा। फूल खिलते रहे प्यार के हमेशा यहाँ, जल-जल कर मरते हुए संसार देखा।  रिश्तों की कदर खो दिया जमाना ने, समाज को..बनते हुए बाजार देखा। जुबां पर.मरने वाले..मिला न कोई, वादा से..मुकरने वाले..हजार देखा।