Posts

Showing posts with the label दौलत

यह सच है

यह सच है दौलत मोहती है साथ नहीं जाती  रूप ओस की बूँद है टिकता नहीं बहुत दिन प्रेम है अमर जीवन के लिए जल यह सदैव  घूमता है वायुमंडल में  जीवन देता है वनस्पतियों को जीवों को जीवन देता है सच ही यह प्रेम अमर्त्य है  आदमी मर जाता है मगर प्रेम रहता है सामने दशरथ मांझी के पथ की तरह रामेश्वरम के राम-पुल या आगरा के ताजमहल की तरह।