A Story of an UPSC Aspirant (अनकही कहानी पार्ट -3)
#तू_तो_ऐसी_न_थी( पार्ट- ३) _______________________________ ....पर तुमने धृतराष्ट्र बनना ठीक समझा, तू तो ऐसी न थी..... हाँ तू तो ऐसी न थी. मैं तो गीत तुम्हारी गाता हूँ। शब्दों में तुमको पाता हूँ। प्रेमपूर्ण जो साध वही है, मन देना अपराध नहीं है। हो..तुम आज भी वही, तुमसे वात्सल्य वही पाता हूँ, यह कहते नहीं थकता हूँ। तू तो ऐसी न थी...... बन पराग..तुम आयी थी, मेरे बोझिल मन में, तुम मृदु पुष्प सकुचाई सी। जगता हूँ लेकर याद तेरी, यादों में फिर सो जाता हूँ । सूना है घर व आंगन तुम बिन, याद है,मुझे जब तुम आती थी, हवा, में भी खुशबू घूल जाती थी, बंद कर ऑखो को, मुस्काती तस्वीर निहारता हूँ काश समय चक्र घूमता और तुम आती.... दे स्नेह..मन-सदन सजाती । आओगे यह हृदय-ध्वनि सुन, नित्य दिन स्वप्न सजाता हूँ। पर नियति के हाथों मारा जाता हूँ, आज बोझिल मन हल्का हुआ, मन भर भार खत्म कर, तुमने फिर से कटे पर जोड़, खुले आसमान में उड़ने की, ऊचाईयो को छूने की, हिम्मत दें..... फिर से किया वादा, बन सखा साथ निभाऊंगा, साथ देखें सपने बन सखा पूरा करूँगा, पुनः वादा यह करता हूँ... तू...