Posts

Showing posts with the label कर्तव्य

हर कर्तव्य निभाना होगा

हर कर्तव्य निभाना होगा ।आगे कदम बढ़ाना होगा ।।जीवन में कठिनाई आए ,संघर्षों के बादल छाए।           हर पग ठोकर जब भी खाई-सँभले हम गिरने कब पाए।।मृत्यु नाचती देती दस्तक , तुमको दूर भगाना होगा।।भयाक्रांत परिवेश हुआ है ,मन में सबके क्लेश हुआ है । बंद सभी बैठे कमरों में -व्याधि ग्रस्त जन देश हुआ है।।बने चिकित्सक जिम्मेदारी,मन को कड़ा बनाना होगा ।।साहस मन का बाकी रखना । धीरज मन का कभी न डिगना  । बहुत कड़ी हैं जीवन राहें-विचलित मन को साधे रहना ।।अर्थ व्यवस्था भी डगमग है , भारत सबल बनाना होगा।।बना वायरस प्रलयंकारी,सीमा पर भी रण है जारी।   जूझ रहे हैं सब संकट से -चिंता से मन होता भारी।।   वीर सिपाही नमन तुम्हें है,सीमा पर अब जाना होगा।।