Skip to main content

माता बच्चों की प्रथम गुरु व परिवार पाठशाला (Mother's first guru and family school)

माता बच्चे की प्रथम गुरू व परिवार बालक की प्रथम पाठशाला कहलाता है। परिवार बालक के लिए व्यवस्था और योजना बनाते है वह उसे सुरक्षा देते है, मित्रता देते है, खेलने के लिए समय और उपकरण देते है। बालक का विकास एक सतत् प्रक्रिया है जो समय तथा शिक्षा व्यवहार बालक अपने माता-पिता के साथ-साथ समय व्यतीत करते हुए सीखते हैं
            कहा गया है कि बालक अपना प्रथम पाठ माँ के चुम्बन और पिता के प्यार से ही सीखता है। बच्चों को सिखने कि प्रक्रिया तो गर्भ से ही शुरू हो जाती है(अभिमन्यु),वर्तमान में भी हम अपने बच्चों को अभिमन्यु सरीखे बना सकते है,  इसके लिए भी पिता के साथ यदि परिवार का भी सहयोग गर्भवती माँ के अनुकूल हो, इसके लिए माताओं को भी तत्परता व सिखने की ललक दिखानी होगी.
  हमारे भारतवर्ष में इस प्रकार की अनेक उदाहरण वर्तमान में भी देखने को मिलता है (तथागत तुलसी)           वस्तुत: परिवार बालक की प्रथम पाठशाला है। जहाँ अपने परिजनों की छाया तले बैठकर अपनी सुसुप्त क्षमता व प्रतिभा को उजागर करता है अतः माता पिता को तथा परिजनों को अपने कार्य व्यवहार से बालक का उचित पोषण करना चाहिए ताकि वह उत्तम जीवन यापन की शिक्षा ग्रहण कर सके। सामाजिक प्राणी होने के कारण बालक में उन दक्षताओं का अविर्भाव होना चाहिए जो एक सामाजिक के लिए अनिवार्य होती है। परिवार में रहकर जहाँ बालक कर्तव्य पालन का पाठ सीखता हैं वहीं उसके नैतिक गुणों का भी विकास  होता है। बाल्यावस्था ही से बालक की गतिविधियों, वृत्तियों और आदतों का आकलन करते हुए उसे सही दिशा में अग्रसर करना माता पिता का उत्तरदायित्व है। वही समाज विकसित माना जाता है,जिसके सभी सदस्य मानवीय गुणों को जीवन का आधार बनाकर जीवन जीने का सद्प्रयास करते है।  
आज का बालक कल का नागरिक होता है। अतः एक उत्तम कोटि का नागरिक बनने के लिए सहयोग की वृत्ति सहिष्णुता, नैतिकता, उदारता, सदाशयता, अनुशासन, श्रमनिष्ठा तथा सम्मानभावना और अन्य मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार का बनाना होता है। इन सारे संस्कारों का आविर्भाव माता पिता के दिशा निर्देश तथा कार्यव्यवहार पर निर्भर है जहाँ बालक देखकर व सुनकर सीखता है। भारतीय परिवार प्रणाली में पुरातन काल ही से बालक अपने दादा दादी की गोद में बैठकर नीति कथाओं का श्रवण करते हुए ज्ञान अर्जित करता आया है। आज भी घर परिवारों में यह परम्परा विद्यमान है। बालक परिवार में रहकर बड़ों की सेवा, परिजनों का आज्ञापालन, गृहकार्य में सहयोग, माता पिता का सम्मान, कार्यव्यवहार में शालीनता, श्रम कार्य में भागीदारी तथा सेवा के अवसर प्राप्त कर जीवनोपयोगी आदर्शो का अनुगमन करता है। यही उसको उत्तम नागरिकता की दिशा में प्रवृत्त करती है। बालक की जिद्दी प्रवृत्ति, अनुशासनहीनता, अशिष्टता तथा असभ्यता की दिशा में अग्रसर होने की स्थिति में माता पिता का ही नियन्त्रण औषध स्वरुप बन जाता है। बालक की निजी समस्याओं के समाधान हेतु माता पिता संवेदनशील रहे तथा बालक को निकट से समझने के लिए उसके पास बैठने का समय भी निकाल सके। अभिभावक का दिशा बोध बालक की विकास यात्रा में पूर्णतः सहयोगी होता है।  बालक पर अनावश्यक दबाव, शोषण तथा धिक्कारना, पीटना और भयभीत करना उसके साहस व उत्साह को कुण्ठित करता हैं तथा उसकी प्रगति में बाधक हो जाता है। उसे पारिवारिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन देना चाहिए। आचरण सुधार के लिए बालकों को समय-समय पर नीति कथाएं बोध कथाएं तथा लघु कथा, कहानियों से उसमे वैचारिक समरसता पैदा की जा सकती है। प्राचीन काल में बिगडैल राजकुमारों के आचरण सुधार हेतु विष्णु शर्मा जैसे गुरु पन्चतन्त्र, हितोपदेश व मित्र लाभ की बोध कथाएं व प्रेरक प्रसंग सुनाकर उनका मार्ग प्रशस्त करते थे। परिवार में रहकर बालक को रोगी सेवा, समाजोपयोगी कार्य तथा श्रम कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। बालकों की नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो, इसके लिए परिवार में पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाए।  परिवार में रहकर बालक अपनी निजी क्षमतओं का विकास करता हैं तथा सामाजिक जीवन जीने की तैयारी भी करता है। आवश्यकता इस बात की हैं कि माता पिता अपनी सन्तान को उसकी कार्यक्षमता, दक्षता तथा कुशलताओं को उजागर करने के लिए पर्याप्त अवसर व मार्गदर्शन प्रदान करे। बालक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसे श्रम कार्य हेतु प्रवृत्त करना जरुरी हैं। पारिवारिक जीवन में रहकर उसे व्यावसायिक बोध भी देना आवश्यक हैं। यदि माता पिता का उत्तम आचरण है, श्रेष्ठ जीवन शैली हैं, बच्चों के प्रति अगाध स्नेह और सम्मान भावना हैं तो बालक निश्चित रुप से प्रगतिशील बनेगा। जिस परिवार में अनैतिक आचरण, कुण्ठित व्यवहार, झगड़ालू दृश्य, बेईमानी, क्रूरता और अनैतिकता का वातावरण होगा उस परिवार के बच्चे बिगडे़ल होगें और आगे जाकर उनकी गणना असामाजिक तत्वों में होने लगेगी अतः माता पिता को अपने व्यवहार, आचरण तथा दिनचर्या में अपना आदर्श स्वरुप प्रस्तुत करना आवश्यक है जिसका सीधा प्रभाव बालकों के कोमल मन पर पड़ता है और वे प्रभावित होते है।  बालक को कठिनाइयों का मुकाबला करना भी सिखाएं, उसे निडर बनाने का प्रयत्न करे। बेईमानी से दूर रखते हुए सफल जीवन जीने की शिक्षा दे ताकि आगे जाकर वह उत्तम मार्ग का अनुसरण कर सकेगा। अधिकाशतः देखा गया हैं कि जो सन्तान आगे जाकर चोरी, डकैती, गुण्डागर्दी और असामाजिक कार्यो में लिप्त होती हैं उनका पारिवारिक परिवेश अत्यधिक दूषिता होता है। ऐसे वातावरण में रहकर ही बालक दूषित प्रवृत्तियों को अपनाते हुए आगे जाकर असामाजिक बन जाता है। परिवार में रहकर बालक अपने माता पिता के श्री चरणों में बैठकर उत्तम कोटि के संस्कार अर्जित करता है। बालक को माता पिता की सेवा, ईश वन्दना, घर की साफ सफाई, रोगी सेवा, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता, ईमानदारी, पारिवारिक कार्यो में भागीदारी, परिजनों का आज्ञापालन, बड़ों के प्रति सम्मान भाव तथा राष्ट्रीय महत्व के कार्यो में सलग्न होनें की सीख मिलती रहे तो कल का यह नागरिक श्रेष्ठ समाज सुधारक के रुप में प्रस्तुत होगा। परिवार में रहते हुए बालक को जनसंख्या नियन्त्रण, जल संग्रहण, पौधारोपण, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, महिला उत्पीड़न और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके तो प्रसंगानुसार प्रयास करना चाहिए। यदि परिवार में ही बालक को उचित दिशा बोध मिलता रहेगा तो आगे जाकर विद्यालयी शिक्षा में भी वह अग्रगण्य रहेगा। उसे विद्यालय की गतिविधियों द्वारा अर्जित संस्कारों को प्रगाढ़ता मिलेगी और वह एक श्रेष्ठ विद्यार्थी के रुप में शिक्षा ग्रहण करने में सफलता अर्जित करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर पायेगा। आज का युग वैज्ञानिक युग है सूचना और तकनीकी के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। आज नन्हे बालक भी स्मार्ट फोन पर अपनी अगुंलिया थिरकाते नहीं थमते। कम्प्यूटर का प्रारम्भिक ज्ञान भी अधिकांशतः घर में मिल जाता है। जो परिवार साधन सम्पन्न है। उन्हे बच्चों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रेरित करना चाहिए। वर्तमान शासन व्यवस्था में काफी फेरबदल हो रहा है। केशलेश लेदेनन पर बल दिया जा रहा है। राष्ट्र की लोक कल्याणकारी योजनाओ से भी परिचय मिल सके ऐसा प्रयत्न किया जाए तो बच्चों के भावी जीवन मे उपयोगी सिद्ध होगा। जो बालक सामान्य से हटकर विशेष ऊर्जावान होते है कभी कभी उनकी अपराध प्रवृत्ति से अभिभावक पीड़ित हो जाते है। इसके लिए उनकी असामान्य वृति का                                     मार्गान्तरीकरण करना चाहिए। जिस प्रकार बाढ़ का अपार जल प्रवाह खेतों को नष्ट कर सकता है। यदि उस बाढ़ की राह को मोड़ कर नहरों के रुप में परिवर्तित कर दिया जाए तो वही बाढ़ का पानी उत्पादक बन सकता है। यही दशा अपराधी बालकों की हैं। उनकी अतिरिक्त ऊर्जा का सदुपयोग करने की आवश्यकता हैं। ऐसे बालक अधिक प्रतिभाशाली होते है। जिस परिवार में पूजा अर्चना संत्संग और आध्यात्म से परिपूर्ण वातावरण होगा उस परिवार के बालक विशेष रुप से सेवाभावी विनम्र, आज्ञाकारी और परोपकारी बनते हैं। क्योंकि उन्हे पारिवारिक परिवेश में ये बोध सुगम होता है। पौधशाला का संचालन, स्वच्छता के प्रति जागरुकता और अनुशासित जीवन यापन करने का अवसर बालकों को मिलना आवश्यक है अतः परिवार का वातावरण व पर्यावरण अनुकरणीय होना चाहिए।  बालकों को खेलकूद में प्रवृत्त करने के लिए अवसर प्रदान करना चाहिए इससे बालक अनुशासित बनने के साथ ही उसमें आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, कार्य के प्रति समर्पण के भाव मजबूत होते है। बालकों की विशेष उपलब्ध्यिं पर उन्हे प्रशंसित भी करना चाहिए। पर्व और त्यौंहारो ंके आयोजन में बालकों को भागीदार बनाया जाए ताकि बालकों में सुसस्कारों का संचार हो और वे हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति आस्थावान बन सके। ‘‘ आपके बच्चों के पास अच्छी बुद्धि है। बस इस बात से संतोष मत कर लेना उसे बुद्धि के साथ अच्छे संस्कारों से सिंचित कीजिए। बच्चों को सीखाओं नहीं करके दिखाओ। इससे वे जल्दी सीख जाते है। बच्चे वो नहीं करते जो आप करते है। चाह कर के भी आप अपने पैर बच्चों से नहीं छुआ सकते इसके लिए पहले आप स्वयं को अपने माता पिता के पैर प्रतिदिन छूने होंगे। जो बात जीभ से कही जाती है उसका प्रभाव कम पड़ता है जो सीख जीवन में करके दी जाती है उसका प्रभाव ज्यादा होता है। अच्छी बाते केवल चर्चा का विषय नहीं वो आचरण का विषय जरुर बने। आप चिल्लाओगे तो बच्चे भी चिल्लाना सीख जायेंगे। अपने बच्चों को केवल जीविका निर्वहन की शिक्षा मत देना अच्छा जीवन जीने की शिक्षा भी देना। एक श्रेष्ठ बालक का निर्माण मंदिर बनाने जैसा है।’’ ‘‘ बालक स्वाध्याय के प्रति रुचिशील हो। मधुर बोलना, मन में उचित विचार करना, सबसे सद्व्यवहार, परिश्रम में उत्साह, स्वच्छता, सादगी, व्यसनों से मुक्ति, शिष्टाचार आदि गुणों का बीजारोपण माता पिता के उचित संरक्षण में सम्भव हैं पारिवारिक परिवेश में ही बालक के चरित्र का निर्माण संभव है। शरीर और मन बलवान बनते है। बुद्धि बढ़ती है,और बालक आत्म निर्भर बनता है’’ 

English Translation:-

   The first school of the first teacher and family child is called the first school. The family and plan for the child to give him protection, gives friendship, give time and equipment to play. The development of the child is a continuous process which learns the time and education behavior along with their parents, learn that the child learns his first lesson mother's kiss and father's love only. The process of teaching the children starts from the womb (Abhimanyu), at present, we can make our children just like Abhiman, even if the family also cooperates the pregnancy mother, for the mothers too. In our India, many such examples are currently seen (Tathagat Tulsi), in fact, is the first school of the family. Where the shadow of our family exposes its ability and talent, parents and family should nurture the child with their work practice so that they can take education of great life. Due to being a social creature, the child should be aware of the competencies which is compulsory for a social. While living in the family, the child learns the lessons of duty, while its moral qualities also develop. By assessing the activities, activities and habits of childhood, it is the responsibility of parents to move into the right direction. The same society is considered to be developed, all of whose members are harmful to live human qualities by making life basis. Today's child is citizen. Therefore, to become a citizen of a good quote, the basis of cooperation is to create a life base of tolerance, ethics, generosity, genius, discipline, labor and honorable and other human values. The time of all these rituals is dependent on parents' guidelines and workers where the boy learns to see and listen. In the Indian family system, the child has earned knowledge while listening to policy stories by sitting in the lap of his grandparents. Even today this tradition is present in home families. Staying in the child family, the service of adults, collaboration in the homework, the honor of parents, the workers in the workwork, the lifetime utilizing ideals by receiving partnership and service opportunities. This makes him in the direction of exquisite citizenship. In the event of the stubborn trend, indiscipline, indiscipline, rudeness and unnecessary, the only control of the parent becomes a drug form. Parents are sensitive to solve the personal problems of the child and could take time to sit near him to understand the child closely. The guidance of the guardian is completely associate in the development of the child. On the child, unnecessary pressure, exploitation and dharma, beaten and frighten the courage and enthusiasm of their courage and their progress becomes. He should give guidance in aware of family conditions. For behavioral reform, the children can be created from time to time, the ideological harmony of the stories and short legend, stories. In ancient times, Bigdal used to pave his way by listening to the behavior of Guru Panchtar, Bests and Friends, such as Guru Panchantra, Best Panchti and Friends, for the improvement of the behavior of Prince. Staying in the family should inspire the child for patient service, social work and labor work. Development of the leadership of the children is also provided adequate opportunities in the family. By staying in the family, the child develops his personal understanding and also prepares to live social life. The requirement is that parents provide adequate opportunities and guidance to highlight their descendants, efficiency and skills. To make the child self-reliant, it is necessary to motivate labor work. Staying in a family life, it is necessary to give professional realization. If the parents are the best behavior, there are excellent lifestyles, if there are incubation and respect sent to children, then the child will definitely be progressive. The family will be able to become an atmosphere of unethical behavior, dark behavior, skull scene, dishonesty, cruelty and immorality and go ahead and they will be able to get into anti-social elements, so parents will behave, conduct and Teach the child to fight the difficulties, try to make it fearless. Keeping away from dishonesty, learning to live a successful life so that it will go ahead and follow the best way. It has been observed that the children who are involved in stealing, robbery, cultivation and anti-social workers are very high. By staying in such an environment, the child becomes further antisocial by visiting the contaminated trends. Staying in the family, the child earns the sacrificial rituals sitting in the Mr. Charges of his parents. The child will learn to be attached to the parents' service, es Vandana, cleanliness of the house, patient service, poor sensitivity, honesty, family work, personal respect for adults and honor of elders and the work of national importance If the child can get information about population control, water collection, plantation, fetal murder, illiteracy, women harassment and government schemes, then it should be made. If the child will get a proper direction in the family, then he will go ahead even in school education. He will find the rituals earned by the activities of the school and he will be able to establish a record in order to earn education as a superior student. Today's era is a scientific age, there has been a considerable progress in the field of information and technical. Today the little boy can not even throw his leader on the smart phone. The initial knowledge of the computer is also available in the house. Which family means is completed. They should motivate children to get the latest technical knowledge. There is a lot of shuffle in the current governance system. Kalesh is being emphasized on Ledenon. If such efforts can be made from the public welfare schemes of the nation, then the future will be useful in future life. The boys who are deleted by normal are special energetic, sometimes their crime tendency becomes suffering from the trend. For this, he should create a manner of unusual growth. Just as the flood can destroy the immense water flow fields. If the path of that flood is converted into the form of canals, then the same flood can become a productive. This condition belonged to the criminal children. There is a need to use their extra energy. Such children are more talented. In the family where worship will be a perfect atmosphere, the family of the family will be a perfect environment. Because they are facilitating in the family environment. Opportunities for conducting awareness and disciplined life of cleanliness and disciplined life should be necessary to meet the family environment and environmental exemplary. The children should provide opportunities to be prompted in sports, it is strengthening the confidence, decision capability, dedication towards work, as well as becoming a child disciplined. They should also be acclaimed at the special achievements of the children. In the event of the festivals and festivals, the children should be made a partner so that there are communications to vessels in the children and they can become a muscular inhabited towards our cultural heritage. "Your children have good intelligence. Just do not satisfy this from it, irrigate with good rites with wisdom. Do not show children learned. From this they learn quickly. Children do not do what you do. You can not even touch your feet from children, before you, you must touch your parents every day. The effect that is said to be less than the tongue, which is given in life, it is more effective. The good thing is not only the subject of discussion. If you shout, children will also learn to shout. Do not give your children only education to live a good life. The construction of a superior child is like making a temple. "" The child is a trissue to self-esteem. It is possible to considering the sweetness in the mind, the best consideration of the parents of the parents, the beauty, cleanliness, simplicity, discharge of adversity, etiquette, etc., is possible in the proper conservation of the child, it is possible to build the character of the child in the family environment. Body and mind are built. Wisdom increases, and the child becomes self-dependent "


Comments

Popular posts from this blog

रविदास होने का अर्थ ।

हेगेल का द्वंद्वात्मक सिद्धांत